झारखंड में स्कूल की छत गिरने से एक शख्स की मौत, एक अन्य के फंसे होने की आशंका
Last Updated 18 Jul 2025 10:36:29 AM IST
झारखंड के रांची में लगातार बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के फंसे होने की आशंका है।
![]() |
सुखदेव नगर थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने ‘न्यूज एजेंसी’ को बताया, “एक सरकारी स्कूल की इमारत की छत का एक हिस्सा ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमें सूचना मिली थी कि एक और व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है, जिसके बाद हमने बचाव अभियान के लिए अपनी टीम भेजी है।”
कुमार ने बताया कि मृतक एक बुजुर्ग व्यक्ति है। वह हादसे के समय स्कूल के बरामदे में सो रहा था।
उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। झारखंड में पिछले कई दिन से भारी बारिश हो रही है।
| Tweet![]() |