महाराष्ट्र में 51 IPL अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के 81 अधिकारियों का तबादला

Last Updated 28 Jun 2025 09:02:40 AM IST

महाराष्ट्र के गृह विभाग ने 51 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के 81 अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में तैनात अधिकारी भी शामिल हैं।


महाराष्ट्र में 51 IPL अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के 81 अधिकारियों का तबादला

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुणे में हथियार निरीक्षण शाखा में पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते को राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) ग्रुप 1, पुणे के कमांडर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) महेंद्र पंडित को ठाणे शहर से मुंबई स्थानांतरित किया गया है।ॉ

पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल को पुणे से पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, खंडाला में स्थानांतरित किया गया है, जबकि डीसीपी (यातायात) अमोल जेंडे को भी एसआरपीएफ, दौंड के कमांडर के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक तुषार पाटिल को मुंबई में डीसीपी नियुक्त किया गया है। साथ ही, विजय पवार, सुनील लोखंडे, नम्रता पाटिल और स्मिता पाटिल को मुंबई में पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि पांच आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नत कर पुलिस उपायुक्त के रूप में मुंबई में स्थानांतरित किया गया है।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment