Aurangzeb Remarks: सपा विधायक अबु आजमी के खिलाफ जांच शुरू
Last Updated 05 Mar 2025 07:47:03 AM IST
Aurangzeb Remarks: मुंबई पुलिस ने मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा में की गई सपा विधायक अबू आसिम आजमी की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज मामले में जांच शुरू कर दी है।
![]() सपा विधायक अबू आसिम आजमी |
पड़ोसी ठाणे में पुलिस ने सोमवार को लोकसभा सदस्य नरेश म्हास्के की शिकायत पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के प्रयास के आरोप में आजमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
ठाणे पुलिस ने बाद में प्राथमिकी को मुंबई स्थानांतरित कर दिया, जहां मंगलवार को मरीन ड्राइव थाने में आजमी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया।
| Tweet![]() |