मिजोरम में बारिश के दौरान पत्थर की खदान ढही, 7 लोगों की मौत, कई लापता
मिजोरम के आइजोल जिले में पत्थर की एक खदान ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
![]() (प्रतिकात्मक फोटो) |
पुलिस के मुताबिक, इलाके में आज सुबह लगातार बारिश के बीच यह हादसा हुआ।
7 people have died as a stone quarry collapsed on the outskirts of Aizawl following incessant rains. Police personnel are engaged in rescue operations. The water levels of rivers are also rising up and many people living in the riverside areas have been evacuated: Mizoram DGP pic.twitter.com/XjPbCfPnx9
— ANI (@ANI) May 28, 2024
पुलिस ने बताया कि घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच शवों बरामद किया गया जबकि कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। उन्होंने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं।
बारिश के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को छोड़कर सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।
| Tweet![]() |