Himachal Politics : कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर ने खुद के ऊपर हमले की जताई आशंका, BJP विधायक पर लगाया गंभीर आरोप

Last Updated 28 May 2024 08:08:01 AM IST

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भाजपा के सदर विधायक पर गुंडातत्वों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।


Himachal Politics

पत्रकारों को संबोधित करते हुए बंबर ठाकुर ने कहा कि बीते 26 मई को दोपहर के समय कुछ गुंडे तत्वों ने हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुसने की कोशिश की।

उन्होंने आंशका जताई कि उन पर हमला करने की तैयारी थी। उन्होंने पुलिस महकमे के अधिकारियों से इस मामले को संज्ञान लेने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि वह 26 मई को चुनाव प्रचार के लिए अपने घर से बाहर थे और उनके घर पर उनके बच्चे और उनकी पत्‍नी थीं।

उनको उनके घर से फोन पर जानकारी दी गई कि कुछ गुंडे उनके घर में घुस आए हैं और वे हमले करने की फिराक में हैं। उनकी पत्‍नी ने तुरंत पुलिस काे फोन किया तो वे लोग वहां से भाग गए।

ठाकुर ने कहा, "ये वही भाजपा के गुंडे हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले मुझ पर जानलेवा हमला किया था। अगर मुझ पर फिर से हमला होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल जिम्मेदार होंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "कुछ समय पहले जब मेरे ऊपर जानलेवा हमला हुआ था, उस दौरान जिन युवाओं ने गवाही दी थी, उनकी भी इन गुंडों ने दो दिन पहले पिटाई की है।

क्योंकि अब वे जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए।
 

आईएएनएस
बिलासपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment