Jammu Kashmir : भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद

Last Updated 16 Apr 2024 07:47:14 AM IST

बनिहाल के किश्तवारी पाथेर में बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।


भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद

जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने कहा, "किश्तवारी पाथेर में भारी भूस्खलन के कारण एनएच-44 को बंद कर दिया गया है। लोगों को इस मार्ग पर यात्रा न करने की सलाह दी जाती है।"

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवन रेखा है जो इसे देश के शेष भाग से जोड़ती है।

आईएएनएस
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment