गुरुग्राम अखाड़े में हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला, 4 घायल, 11 के खिलाफ FIR दर्ज

Last Updated 10 Apr 2024 10:06:07 AM IST

गुरुग्राम में एक अखाड़े में अभ्यास कर रहे पहलवानों पर मंगलवार को कुछ लोगों ने कथित रूप से लाठी डंडों से हमला कर दिया जिनमें चार पहलवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस के अनुसार शहर में सेक्टर-79 स्थित नौरंगपुर में कुश्ती अखाड़े में यह घटना एक पहलवान के किसी पुराने के झगड़े के परिणामस्वरूप घटी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि शिकोहपुर गांव के रहने वाले आरोपी घटना के बाद भाग निकले।

अधिकारियों ने बताया कि खेरकी दौला थाने में 11 लोगों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पहलवान लोकेश की शिकायत के अनुसार बाइक सवार दो लोगों ने सुबह करीब छह बजे उस समय उसका रास्ता रोक लिया जब वह अपने घर से नव शक्ति अखाड़ा जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों और पहलवानों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और कुछ देर बाद दोनों बाइक सवार अपने साथियों के साथ अखाड़े में पहुंचे और उन्होंने लोकेश और अन्य पहलवानों की लाठी डंडों से पिटाई की।
 

भाषा
गुरुग्राम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment