Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में शिवसेना-UBT ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, गीते और सावंत के नाम

Last Updated 27 Mar 2024 10:51:12 AM IST

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें मुंबई से तीन उम्मीदवार शामिल हैं।


उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)

शिवसेना-यूबीटी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत गीते को रायगढ़ और अरविंद सावंत को दक्षिण मुंबई से प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने ठाणे से राजन विचारे, मुंबई उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर और मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय पाटिल को मैदान में उतारा है।

पार्टी ने पुराने वफादारों को चुनावी मैदान में उतारा है। जिसमें अनंत गीते (रायगढ़), विनायक राउत (सिंधुदुर्ग-रत्नागिरि), चंद्रकांत खैरे (छत्रपति संभाजीनगर-औरंगाबाद), भाऊसाहेब वाघचौरे (शिरडी), राजन विचारे (ठाणे) और ओमराजे निंबालकर (धाराशिव-उस्मानाबाद) शामिल हैं।

अन्य उम्मीदवारों में प्रोफेसर नरेंद्र खेडेकर (बुलढाणा), यवतमाल-वाशिम (संजय देशमुख), संजोग वाघेरे-पाटिल (मावल), चंद्रहार पाटिल (सांगली), नागेश पाटिल-अष्टीकर (हिंगोली), राजाभाऊ वाजे (नासिक) और संजय जाधव (परभणी) चुनावी मैदान में हैं।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना राज्य में महा विकास आघाडी (एमवीए) का घटक दल है। एमवीए के एक अन्य घटक दल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी तक राज्य में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दूसरी ओर, तीसरे घटक दल कांग्रेस ने कुछ ही सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। ये वो सीट हैं जहां गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई विवाद नहीं है। य

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं। उत्तर प्रदेश (80 सीट) के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा सीट वाला राज्य महाराष्ट्र ही है। राज्य में 19 अप्रैल से पांच चरणों में मतदान होगा।

भाषा/आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment