Nafe Singh Murder : इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या, एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत

Last Updated 26 Feb 2024 06:09:48 AM IST

इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी - INLD) के प्रदेश अध्यक्ष एवं बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई।


अज्ञात हमलावरों ने बराही फाटक पर उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस हमले में नफे सिंह राठी समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।

हमले में उनके तीन सुरक्षाकर्मिंयों को भी कई गोलियां लगी हैं। इस हमले में नफे सिंह राठी के गले में दो गोलियां लगीं। इसके अलावा उनकी कमर में भी गोलियां लगी हैं। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई।

हमलावर बदमाश आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे। उन्होंने नफे सिंह की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। हमले में घायल अन्य को भी गम्भीर हालत में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमलावर कहां से आए थे और किधर चले गए पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस फिलहाल जिस जगह हमला हुआ उसके आसपास के सीसीटीवी चेक करने में जुट गई है।

बता दें कि नफे सिंह राठी आईएनलडी के प्रदेश अध्यक्ष थे और बहादुरगढ़ से आईएनएलडी के विधायक भी रह चुके हैं।

समयलाइव डेस्क
झज्जर (बहादुरगढ़)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment