Assam Autonomous Council Elections 2024 Result: असम के उत्तरी कछार हिल्स स्वायत्त परिषद चुनाव में BJP की बड़ी जीत, 30 में से 25 सीटें पर लहराया परचम

Last Updated 13 Jan 2024 10:10:57 AM IST

असम के उत्तर कछार पर्वतीय स्वायत्त परिषद (NCHAC) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्ता बरकरार रखी। भाजपा ने दिमा हसाओ जिले के 30 सदस्यीय शासी निकाय में 25 सीट पर जीत हासिल की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुई, जो देर शाम समाप्त हुई। मतदान मतपत्रों के जरिये हुआ था।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने 25 सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि भाजपा ने 25 में से छह सीट पर निर्विरोध जीत हासिल की। एनसीएचएसी के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी सदस्य देबोलाल गार्लोसा ने देहांगी निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। अधिकारियों ने बताया कि तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

एनसीएचएसी में 30 सदस्य हैं, जिनमें से 28 निर्वाचित और दो मनोनीत होते हैं। अधिकारियों ने बताया कि 13वीं एनसीएचएसी के लिए मतदान आठ जनवरी को हुआ था और 85।78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। मतदान दिमा हसाओ जिले के 22 निर्वाचन क्षेत्रों के 231 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था।

 

भाषा
हाफलांग (असम)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment