दुनिया के बड़े हिस्से ने भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन की प्रशंसा की: जयशंकर
Last Updated 23 Dec 2023 07:22:56 AM IST
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की दुनिया के एक बड़े हिस्से ने प्रशंसा की।
![]() विदेश मंत्री एस जयशंकर (File photo) |
विदेश मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत की रणनीति अवसरों को अधिकतम करने और जोखिमों को कम करने की है क्योंकि प्रौद्योगिकी में तेजी से विकास की अपार संभावनाएं हैं।
पूर्व नौकरशाह ने कहा, ‘‘जब चंद्रयान-3 (मिशन) चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरा, तब मैं ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) बैठक में प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) के साथ था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको नहीं बता सकता कि इसका कितना प्रभाव पड़ा। वहां अफ्रीकी नेता थे और दुनिया के एक बड़े हिस्से ने इस बात की प्रशंसा की कि आपने (भारत) यह किया।’’
| Tweet![]() |