चौंकाने वाली घटना : कर्नाटक में शख्स ने सरेआम अपना गला काटा, दर्दनाक मौत
Last Updated 04 Oct 2023 11:20:12 AM IST
कर्नाटक के कोलार जिले में एक चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान पर सबके सामने अपना गला काट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
![]() चौंकाने वाली घटना : कर्नाटक में शख्स ने सरेआम अपना गला काटा, दर्दनाक मौत |
बेटामंगला निवासी रहमत उल्ला बेग (35) के रूप में इस मृतक की पहचान हुई है।
अवसाद से पीड़ित मृतक अपनी आजीविका के लिए गैस स्टोव की मरम्मत का काम करता था।
ईटीसीएम सर्किल पर मृतक रहमत ने भीड़-भाड़ के बीच सबके सामने अपना गला काट लिया।
जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोलार सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक रहमत उल्ला बेग के परिवार ने अभी तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया है।
| Tweet![]() |