Cloud burst in Sikkim : सिक्किम में बादल फटाने और अचानक आई बाढ़ में 23 जवान लापता

Last Updated 04 Oct 2023 09:11:45 AM IST

सिक्किम मेें एक बार फिर से बादल फटने की दर्दनाक घटना हो गई है।, सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ से भयंकर तबाही मच गई है। बाढ़ में भारतीय सेना के 23 जवान लापता होने की खबर आ रही है।


Cloud burst in Sikkim : सिक्किम में बादल फटाने और अचानक आई बाढ़ में 23 जवान लापता

सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से क्षेत्र में भारी तबाही मची गई है।

अभी और जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिल पायी है।

सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने से भयंकर तबाही मच गयी है।
बाढ़ से घाटी में सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता हो गये हैं।

बाढ़ में  कई लोगों के घर और वाहनों को काफी नुकसान हुआ है।

सेना के जवानों की तलाश शुरू कर दी गई है,  सड़कें, बांध, पुल सभी को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बादल फटने के बाद आई बाढ़ से पूरे राज्य में तबाही मच गई है। यही नहीं नदी, नालियों में कीचड़ जम जाने से पानी निकास बंद हो गया है।

चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का स्तर अचानक 15-20 फीट बढ़ गया है।

जल स्तर में अचानक वृद्धि के कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए हैं।

सेना के जवानों की तलाश और राहत एवं बचाव कार्य जारी है और विवरण की पुष्टि करने के प्रयास जारी हैं। आपदा के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।



 

समयलाइव डेस्क
गंगटोक


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment