Ganesh Chaturthi 2023: महाराष्ट्र में गणपति की मूर्तियों का विसर्जन शुरू

Last Updated 20 Sep 2023 03:21:42 PM IST

महाराष्ट्र के मुंबई में दस दिवसीय गणेश उत्सव के दूसरे दिन कई श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमा विभिन्न तालाबों और जल निकायों में विसर्जित की।


इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव और उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली और नृत्य करते हुए मूर्तियों को विसर्जन स्थल तक ले गये।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार घरों में स्थापित की गई तकरीबन 195 और एक सार्वजनिक तौर पर स्थापित की गई मूर्ति को समुद्र और कृत्रिम तालाबों सहित अन्य जल निकायों में विसर्जित किया गया।

बीएमसी ने कहा कि कम से कम गणपति की 50 मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया। यह तालाब विशेष रूप से जल प्रदूषण को कम करने के लिये तैयार किए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को विसर्जन के दौरान कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बीएमसी ने इस वर्ष विसर्जन के लिए 69 प्राकृतिक जल निकायों को चिह्नित किया है, जिसमें 191 कृत्रिम तालाब भी शामिल हैं।

यह उत्सव 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर समाप्त होगा।
 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment