Manipur Violence : मणिपुर में कुकी-जो समुदाय के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

Last Updated 12 Sep 2023 12:14:07 PM IST

मणिपुर (Manipur) के कांगपोपकी जिले में कथित तौर पर प्रतिबंधित उग्रवादी समूहों के सदस्यों ने कुकी-जो समुदाय के तीन जनजातीय लोगों की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।


मणिपुर में कुकी-जो समुदाय के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या

उन्होंने बताया कि हमलावर एक वाहन में आए और उन्होंने इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में स्थित इरेंग और करम इलाकों के बीच ग्रामीणों पर हमला किया। यह गांव पहाड़ों में स्थित है और यहां जनजातीय लोगों का प्रभुत्व है।

मणिपुर में तीन मई से बहुसंख्यक मेइती और जनजातीय कुकी समुदायों के बीच लगातार झड़पें हो रही हैं और अब तक 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

भाषा
इंफाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment