Himanchal Cloud burst : हिमाचल में बादल फटने से बड़ा हादसा, शिव मंदिर ढ़हा, 9 लोगों की हुई मौत

Last Updated 14 Aug 2023 09:44:41 AM IST

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को भारी बारिश के चलते भगवान शिव का एक मंदिर ढह गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई।


हिमाचल के समर हिल स्थित मंदिर में आपदा के वक्त  25-30 लोग मौजूद थे। जो इस भूस्खलन के जद में आ गए।

इस हादसे में अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच लोगों को बचा लिया गया है। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, "स्थानीय प्रशासन उन लोगों को बचाने के लिए मलबे को हटाने के लिए काम कर रहा है जो अभी भी फंसे हो सकते हैं।"

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सोमवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम सात लोग जिंदा दफन हो गए। यह आपदा राज्य की राजधानी से करीब 60 किलोमीटर दूर धवला उप-तहसील के जादोन गांव में रविवार रात करीब 1.30 बजे घटी।

अधिकारियों ने बताया कि चार शव बरामद कर लिए गए हैं और पांच को बचा लिया गया है। तीन लापता लोगों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि सात लोगों की मौत के बारे में सुनकर उन्हें दुख हुआ है।

”उन्होंने एक बयान में कहा, “शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। इस कठिन समय में हम आपके दर्द और दुःख में सहभागी हैं। हमने अधिकारियों को इस कठिन अवधि के दौरान प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और  सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

बारिश के कहर ने बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है और पहाड़ी राज्य में कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

 

 

आईएएनएस
शिमला


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment