Libyan Jail से 17 Indian हुए रिहा : सांसद विक्रमजीत साहनी

Last Updated 30 Jul 2023 06:37:44 PM IST

संसद सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने रविवार को कहा कि पिछले छह महीने से लीबिया में फंसे 17 भारतीय लोगों को त्रिपोली की जेल से रिहा करवाया गया है।


Libyan Jail से 17 Indian हुए रिहा : सांसद विक्रमजीत साहनी

लीबिया में फंसे 17 भारतीय लोगों को आकर्षक नौकरियों के लिए इटली भेजने के बहाने पंजाब और दिल्ली के बेईमान ट्रैवल एजेंटों ने धोखा दिया था।

साहनी ने एक बयान में कहा, ये सभी फरवरी में भारत से दुबई, फिर मिस्र होते हुए इटली के लिए रवाना हुए और कुछ दिनों बाद लीबिया में उतरे। उन्हें जुवारा शहर में रखा गया था, जहां उन्हें भोजन और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा था। साथ ही उनका शारीरिक उत्पीड़न भी किया जा रहा था।

विक्रमजीत सिंह साहनी ने कहा जब उन्हें मई में उनके बारे में पता चला तो उन्होंने ट्यूनीशिया में भारतीय दूतावास से संपर्क किया और उन्हें बचाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

साहनी ने कहा, "मेरा कार्यालय इन लड़कों और उनके परिवारों के साथ लगातार संपर्क में था। शुरुआत में हमारी प्रमुख चिंता उन्हें स्थानीय माफिया की कैद से बाहर निकालना था।"

उन्होंने कहा कि उन्हें एक सशस्त्र समूह ने एक निर्माणाधीन इमारत में रखा हुआ था, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

साहनी ने कहा, लीबियाई अधिकारियों ने उन्हें जेल से रिहा कर दिया और उनके यात्रा दस्तावेजों की व्यवस्था होने तक उन्हें त्रिपोली में रखा है।

साहनी ने कहा कि वह अपने घर वापस आने वाले युवाओं के सभी कानूनी खर्चों और उड़ान टिकटों का खर्चा उठाएंगे। भारत पहुंचने पर साहनी का कार्यालय उन्हें नि:शुल्क कौशल प्रदान करेगा और नौकरी के अवसर प्रदान करेगा।

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment