Maharashtra: बुलढाणा में दो यात्री बसों की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत
Last Updated 29 Jul 2023 11:06:19 AM IST
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर दो लक्जरी ट्रैवल बसों की टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए।
![]() |
एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे मल्कापुर कस्बे के एक फ्लाईओवर पर हुई।
अधिकारियों ने बताया कि एक बस अमरनाथ से हिंगोली लौट रही थी जबकि दूसरी बस नासिक की तरफ जा रही थी। उन्होंने बताया कि नासिक जा रही बस ने एक ट्रक से आगे निकलने की कोशिश की और इसी क्रम में वह सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई।
#WATCH महाराष्ट्र: बुलढाणा में आज सुबह 2 बसों की टक्कर में 6 यात्रियों की मौत हो गई, 21 घायल हो गए। pic.twitter.com/KdyeQl0MLG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2023
इस टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।
| Tweet![]() |