आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने NVS-01 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई दी

Last Updated 29 May 2023 04:29:34 PM IST

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने जीएसएलवी-एफ12 के जरिए एनवीएस-01 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण और इसे भूस्थैतिक स्थानांतरण कक्षा में स्थापित करने के लिए सोमवार को इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।


इसरो के वैज्ञानिकों ने राज्य के तिरुपति जिले के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

राजभवन द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में राज्यपाल ने कहा, ‘इसरो द्वारा प्रक्षेपित किया गया एनवीएस-01 नौवहन सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करेगा जो दूसरी पीढ़ी के उपग्रहों में पहला है। सफल मिशन ने इसरो की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ दी है।’

मुख्यमंत्री ने भी उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो टीम को बधाई दी। उन्होंने भविष्य के अभियानों में भी इसरो की सफलता की कामना की।

भाषा
अमरावती


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment