Karnataka Election Results: कर्नाटक के रुझानों में BJP से आगे निकली कांग्रेस, दिल्ली कांग्रेस हेडक्वार्टर में जश्न का माहौल

Last Updated 13 May 2023 09:03:27 AM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रुझानों में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत यानि 113 का आंकड़ा पार करने और 118 सीटों पर बढ़त बनाने के बाद दिल्ली में पार्टी दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है।


Karnataka Results: दिल्ली कांग्रेस हेडक्वार्टर में जश्न का माहौल

मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और इसके तुरंत बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्सव के मूड में देखा गया, कांग्रेस हेडक्र्वाटर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगारे बजा कर जश्न मनाया। पटाखे फोड़ते, मिठाइयां बांटते और कांग्रेस के झंडे लिए पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित कई नेताओं को चुनाव परिणाम के रुझानों के बाद जश्न मनाते देखा गया।

पार्टी नेताओं ने जीत की कामना के लिए पार्टी मुख्यालय के बाहर भगवान हनुमान की विशेष पूजा भी की।

 


उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए भी नारे लगाए।

 

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो भी ट्वीट किया, जिसके बैकग्राउंड में सिया का गाना 'अनस्टॉपेबल' बज रहा है।

वीडियो में गाने के बोल बजाए गए, मैं अजेय हूं। मैं बिना ब्रेक वाली गाड़ी हूं। मैं अजेय हूं। हां, मैं हर एक गेम जीतता हूं। मैं बहुत शक्तिशाली हूं। मुझे खेलने के लिए बैटरी की जरूरत नहीं है। मैं बहुत आश्वस्त हूं। हां, मैं आज अजेय हूं।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि लोगों ने भाजपा, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नकारात्मक' अभियान को खारिज कर दिया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि लोगों ने भाजपा, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नकारात्मक' अभियान को खारिज कर दिया है। खेड़ा ने दावा किया, हम राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ आ रहे हैं।

भारत के चुनाव आयोग (सुबह 11.24 बजे) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस शनिवार को कर्नाटक में 118 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस का वोट शेयर वर्तमान में 43.1 प्रतिशत है, जबकि भाजपा का 36 प्रतिशत है।

कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को हुआ था। कांग्रेस ने दक्षिणी राज्य में खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के साथ आक्रामक प्रचार किया था।

कांग्रेस को दक्षिणी राज्य में सत्ता में वापसी की उम्मीद है।
 

आईएननस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment