Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार, BJP ने मानी हार

Last Updated 13 May 2023 06:29:51 AM IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सभी 224 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं, जिसमें कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है। कांग्रेस का जीतना भगवा दल के लिए बड़ा झटका है।

  • 18:09 : जनता चाहती है कि उनके जो मुद्दे हैं उन पर चर्चा हो और उन्हीं मुद्दों पर यह चुनाव लड़ा गया है। जनता अब जागरुक बन गई है: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी
  • 17:57 : मैं कर्नाटक की जनता को बधाई देती हूं। उन्होंने पूरे देश में आज ये संदेश दिया है कि वो अपनी समस्याओं की राजनीति चाहते हैं। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक ने देश को साबित कर दिया है कि ध्यान भटकाने वाली राजनीति नहीं चलेगी: प्रियंका गांधी
  • 17:57 : हुबली-धारवाड़-मध्य निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के महेश तेंगिंकाई ने कांग्रेस के जगदीश शेट्टार को 34,289 मतों के अंतर से हराया।
  • 17:55 : पीएम मोदी ने कहा- मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।
  • 17:55 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं: PM Modi
  • 17:55 : निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, कर्नाटक विधानसभा के लिए जारी मतगणना में शाम पांच बजे तक कांग्रेस 114 सीटों पर जीत और 22 पर बढ़त, भाजपा 51 सीटों पर जीत और 13 पर बढ़त, जद (एस) 17 सीटों पर जीत और 03 पर बढ़त, अन्य 04 सीटों पर जीत हासिल किए हैं।
  • 16:55 : कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 43.11% हासिल किया है।
  • 16:55 : कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की और 33 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 50 सीटों पर जीत हासिल की और 14 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 16:12 : यह एक स्पष्ट संदेश है, हम कर्नाटक के गरीब लोगों के साथ खड़े थे वे(BJP) कर्नाटक के अमीरों के साथ थे। गरीबों ने इस चुनाव को जीत लिया। यह परिणाम 2024 के लिए मील का पत्थर है: कांग्रेस नेता केसी वेणूगोपाल
  • 15:56 : कर्नाटक की जनता का जो निर्णय है हम उसको स्वीकार करते हैं। हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे, उन्हें ठीक करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे: मुख्यमंत्री बोम्मई
  • 15:56 : आज कर्नाटक में जो नतीजा आया हैं उससे भ्रष्टाचारियों के सिर पर बजरंग बली का गदा पड़ा है। ये प्रधानमंत्री मोदी की हार है: भूपेश बघेल
  • 15:55 : भाजपा ने बजरंग दल को बजरंग बली बनाया था लेकिन साधारण इंसान बजरंग बली का मुकाबला नहीं कर सकता। :छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • 15:55 : कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा विधानसभा सीट से जीतने के बाद प्रमाण पत्र लिया।
  • 15:31 : गुवाहाटी: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी की और जश्न मनाया।
  • 15:27 : राहुल गांधी ने जीत पर कहा कि दक्षिण भारत के इस राज्य में ‘नफरत का बाजार’ बंद हो गया है तथा ‘मोहब्बत की दुकानें’ खुली हैं।
  • 15:26 : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता और अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
  • 15:15 : कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामनगर में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार का भव्य स्वागत किया।
  • 15:10 : सट्टा बाजार चलाने वाले सटोरियों ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर अपना पैसा यह कहते हुए लगाया था कि कांग्रेस 224 सदस्यीय राज्य विधानसभा में लगभग 120-140 सीटें जीतेगी।
  • 15:09 : जीत के बाद भावुक शिवकुमार बोले, बीजेपी में शामिल होने के बजाय जेल जाना चुना
  • 15:08 : तेलंगाना कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत का जश्न मनाया
  • 15:07 : कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के आर अशोक को 76,408 वोटों से हराकर भावुक हो गए।
  • 15:01 : राहुल गांधी ने कर्नाटक चुनाव में जीत हासिल करने पर कर्नाटक की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
  • 15:01 : कर्नाटक चुनाव के रूझान में भाजपा 62 सीटों पर ही सिमट कर रह गयी है।
  • 15:00 : कर्नाटक चुनाव : 224 सीटों में से कांग्रेस 138 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • 14:58 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के पार
  • 14:55 : कर्नाटक चुनाव में शानदार जीत के लिए मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और अपनी भारत जोड़ो यात्रा से देश में नई क्रांति का संचार करने वाले श्री राहुल गांधी सहित कर्नाटक के सभी नेता, कार्यकर्ताओं और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। : कमलनाथ
  • 14:32 : आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे...यहां(कर्नाटक) के विधायकों की बैठक होगी, (मुख्यमंत्री के नाम पर) सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा। हाईकमान अंतिम फैसला
  • 14:21 : कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। हमें आगे बहुत कुछ करना है। हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
  • 14:14 : कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर पर इमैजिनेशन पोस्ट किया, जिसका कैप्शन दिया है- जय बजरंगबली... तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली
  • 14:11 : हम अपने हार पर पुनर्विचार करेंगे। हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें वोट करने के लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा
  • 14:11 : हार-जीत भाजपा के लिए बड़ी बात नहीं है। 2 सीट से शुरुआत कर भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है।: येदियुरप्पा
  • 13:59 : कर्नाटक में कांग्रेस के शिविर में जारी जश्न के बीच पार्टी अपने विजयी उम्मीदवारों को शनिवार को ही बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक रिजॉर्ट में शिफ्ट करने की योजना बना रही है।
  • 13:43 : कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 127 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस 22 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 13:41 : इस चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी है। मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आएंगे.... मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया
  • 13:35 : ...इससे साबित हो गया है सत्ताधारी नहीं आम जनता तय करती है कि सत्ता किसके हाथ में जाएगी: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी
  • 13:35 : मोदी जी ने तानाशाही कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने पर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी थी आज उसी भ्रष्टाचार के चलते कर्नाटक की जनता ने उन्हें राज्य से निकाल दिया...
  • 13:24 : ओडिशा झारसुगुड़ा उपचुनाव: बीजू जनता दल की उम्मीदवार दीपाली दास ने लगभग 48000 मतों के अंतर से झारसुगुड़ा उपचुनाव में जीत हासिल की, उन्हें कुल 1 लाख से अधिक वोट मिले।
  • 13:17 : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
  • 13:15 : यह एक बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे। वे भाजपा सरकार से तंग आ चुके थे: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया
  • 13:15 : कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। हमने कैंपेन के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस को लगभग 130 सीटें मिलेंगी।: सिद्धारमैया
  • 13:14 : अगर वे (भाजपा) करोड़ों रुपये खर्च करेंगे तो ऑपरेशन लोटस हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं हैं। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं...: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
  • 13:13 : कर्नाटक सीएम बोम्मई ने हार मानी, कहा- 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी कमबैक करेगी।
  • 13:04 : मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था: डी.के. शिवकुमार
  • 13:04 : मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है...कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार
  • 12:57 : लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं है। हमने अपनी हार स्वीकार की है। हम विपक्ष के नाते लड़ेंगे और हमारा लक्ष्य है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में हम सारी सीटें जीतें: केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, बेंगलुरु
  • 12:54 : हम उन लोगों के बहुत आभारी जिन्होंने पार्टी और हमारे दृष्टिकोण का समर्थन किया और पार्टी के दृष्टिकोण को आगे ले जाने के लिए बहुत मेहनत की है: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, बेंगलुरु
  • 12:53 : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- अब तक के रुझानों में निर्णायक बढ़त हासिल करने के बाद राज्य में उसकी जीत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार हुई है।
  • 12:38 : सभी परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे और एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे उसमें सुधार करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे: CM बोम्मई
  • 12:38 : मैसूर: मतगणना के रुझानों में कांग्रेस 124 सीटों पर आगे चल रही है। इस मौके पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।
  • 12:38 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-124, भाजपा-70 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 12:27 : रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने अपने आवास से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
  • 12:26 : ...आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी: राजस्थान CM अशोक गहलोत
  • 12:26 : कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है... गहलोत
  • 12:24 : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है।: गहलोत
  • 12:20 : सिद्धरमैया बोले- 224-सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में 120 से अधिक सीट जीतकर हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे
  • 12:00 : कर्नाटक में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस रुझानों के अनुसार 113 के जादुई आंकड़े की ओर बढ़ते हुए राज्य में अपने दम पर सरकार बनाती और दक्षिण में भाजपा के एकमात्र गढ़ कर्नाटक में सेंध लगाने की राह पर दिख रही है।
  • 11:56 : ओडिशा झारसुगुडा विधानसभा उपचुनाव: बीजद अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा से 7,633 मतों से आगे चल रही है।
  • 11:54 : ...बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी और भाजपा सरकार वहां से निपट गई: भूपेश बघेल, रायपुर
  • 11:54 : कर्नाटक के नतीजे बिल्कुल उम्मीद के अनुकूल हैं। मोदी जी ने खुद को आगे रखकर वोट मांगा था तो यह मोदी जी की हार है...: भूपेश बघेल
  • 11:49 : अभी तक जो ख़बर है कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। निश्चित तौर पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा का प्रयास रहेगा कि अन्य पार्टियों से मिलकर खरीद फरोख्त करें: म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
  • 11:49 : मैं जालंधर के लोगों को धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने आम आदमी पार्टी के लिए वोट किया: जालंधर लोकसभा उपचुनाव पर पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा, चंडीगढ़
  • 11:48 : रायपुर: कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिठाई बांटी।
  • 11:32 : जालंधर लोकसभा उपचुनाव: रुझानों में आप के सुशील रिंकू कांग्रेस की करमजीत कौर से 25,000 से अधिक मतों से आगे
  • 11:30 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सभी 224 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं जिसमें कांग्रेस की सरकार बनते दिख रही है।
  • 11:30 : बीजेपी ने राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक को और जेडीएस ने बी नागराजू को डीके शिवकुमार के खिलाफ मैदान में उतारा था।
  • 11:29 : कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कनकपुरा सीट पर जीत हासिल कर ली है
  • 11:21 : बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जश्न मनाया।
  • 11:09 : जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
  • 10:59 : ओडिशा: झारसुगुड़ा उपचुनाव में शुरुआती रुझानों में बीजू जनता दल आगे चल रही है।
  • 10:58 : बेंगलुरु में इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार के आवास के बाहर मिठाई बांटी गई।
  • 10:58 : रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दिल्ली में इस मौके पर AICC कार्यालय के बाहर आतिशबाजी हुई।
  • 10:37 : कर्नाटक में भारी संख्या के साथ हम जीत रहे हैं। 40% कमीशन सरकार को जनता ने नकारा है। तमाम दुष्प्रचार हुआ लेकिन हम मुद्दों पर अड़े थे और इसीलिए जनता ने हमें बहुमत दिया है: कांग्रेस नेता सचिन पायलट
  • 10:32 : अपनी हार को देखते हुए उन्होंने बजरंग बली को मैदान में उतारा लेकिन उनकी गदा भाजपा पर ही पड़ गई। कर्नाटक में वही हो रहा है जो 2024 में होगा:संजय राउत
  • 10:31 : अगर कांग्रेस कर्नाटक में जीत रही है तो यह PM मोदी और अमित शाह की हार है।: संजय राउत
  • 10:24 : बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया।
  • 10:16 : कांग्रेस-110, भाजपा-71 और जेडी(एस)-23 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 10:15 : दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। AICC मुख्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक जश्न मना रहे हैं।
  • 10:05 : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने श्री बसवेश्वर उमा महेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
  • 10:05 : ताजा रूझानों में कांग्रेस-100, भाजपा-63 और जेडी(एस)-24 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 10:01 : कर्नाटक में अभी के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस को 44.4 और बीजेपी को 37.7 प्रतिशत वोट: चुनाव आयोग
  • 10:01 : कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार तीन हजार से ज्‍यादा वोट से पीछे चल रहे हैं।
  • 9:54 : कर्नाटक चुनाव के शुरुआती रुझान में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस के समर्थक माउंट कार्मेल कॉलेज, बेंगलुरु में जश्न मना रहे हैं।
  • 9:54 : बेंगलुरु: रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराया।
  • 9:54 : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शिमला के जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की।
  • 9:50 : शुरुआती रुझानों में कर्नाटक में CM बोम्मई आगे, शेट्टर पीछे
  • 9:47 : कांग्रेस-85, भाजपा-62 और जेडी(एस)-18 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 9:46 : रूझानों में कांग्रेस-115, भाजपा-81 आगे चल रही है।
  • 9:43 : कर्नाटक परिणामों में शुरूआती रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार
  • 9:39 : कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़-मध्य सीट से पीछे चल रहे हैं, वहीं राज्य के मंत्री सी.एन. अश्वथ नारायण मालेश्वरम से आगे चल रहे हैं।
  • 9:37 : रूझानों में भाजपा नीचे जाती हुई
  • 9:35 : कर्नाटक में सभी 224 सीटों के रुझान आए कर्नाटक 117 पर आगे जब बीजेपी 79 पर आगे
  • 9:34 : जेडीएस के वोट कांग्रेस को ट्रांसफर, पर भाजपा को पूर्ण बहुमत : सैयद जफर इस्लाम
  • 9:32 : कांग्रेस-57, भाजपा-34 और जेडी(एस)-7 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 9:31 : येदियुरप्पा के बेटे बी वाई वीजेंद्र अपनी सीट(शिकारीपुरा) पर पीछे चल रहें हैं।
  • 9:28 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों से पहले कांग्रेस समर्थकों ने पार्टी की जीत के लिए हवन किया।
  • 9:24 : शुरूआती रूझानों में भाजपा-23, जेडी(एस)-7 और कांग्रेस-44 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 9:17 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रूझानों में कांग्रेस-38, भाजपा-15 और जेडी(एस)-2 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 9:10 : अभी कोई भी अंतिम फैसला देना जल्दबाजी होगी, 3-4 राउंड के बाद थोड़ा स्पष्ट होगा लेकिन यह भी अंतिम नहीं है, हर चरण में कड़ी लड़ाई है क्योंकि हमारे विपक्षी दलों(जेडीएस और कांग्रेस) ने हाथ मिला लिए हैं: भाजपा नेता सदानंद गौड़ा, बेंगलुरु
  • 9:10 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा-12, जेडी(एस)-2 और कांग्रेस-25 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 9:02 : रूझानों में भाजपा 5 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 9:00 : कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
  • 8:59 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा और कांग्रेस 2-2 सीटों पर आगे चल रही हैं।
  • 8:56 : पिछली बार उनकी सरकार ने बहुत अच्छा शासन किया था, इस बार भी अगर वे CM बनते हैं तो भाजपा सरकार ने जो कुशासन दिया है वह उनके द्वारा ठीक किया जाएगा, इसलिए राज्य के हित में भी मुझे लगता है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए: कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धारमैया
  • 8:56 : कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा- एक बेटे के रूप में मैं निश्चित रूप से अपने पिता(सिद्धारमैया) को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहूंगा।
  • 8:54 : हमें विश्वास है कि हम 130 सीटों को पार करेंगे और कर्नाटक में एक स्थिर सरकार बनाएंगे। कर्नाटक के लोग कांग्रेस की सरकार चाहते हैं, वे देश की सबसे भ्रष्ट सरकार को बदलना चाहते हैं: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद, बंगलुरु
  • 8:54 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भटकल सीट पर भाजपा आगे चल रही है। चामराजनगर सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
  • 8:51 : कर्नाटक ताजा रूझान : कांग्रेस 103, भाजपा 83 सीटों पर आगे
  • 8:48 : कर्नाटक चुनाव : ताजा रुझानों के अनुसार 18 सीटों पर जेडीएस आगे
  • 8:46 : रूझानों में कांग्रेस कर्नाटक में बहुमत की ओर 104 पर आगे, भाजपा 74 पर आगे
  • 8:45 : कांग्रेस ने कर्नाटक में बनाई जबरदस्त बढ़त
  • 8:44 : कर्नाटक रूझान : 194/224 में से कांग्रेस 98. भाजपा 77 सीटों पर आगे
  • 8:36 : कर्नाटक चुनाव सीटों के रूझान : 160/224 में से कांग्रेस 80. भाजपा 64 सीटों पर आगे
  • 8:35 : कर्नाटक चुनाव रिजल्ट रूझान : 158/224 में से कांग्रेस 77. भाजपा 61 सीटों पर आगे
  • 8:28 : कर्नाटक चुनाव रिजल्ट रूझान : 121/224 में से कांग्रेस 59. भाजपा 47 सीटों पर आगे
  • 8:27 : 114/224 में से कांग्रेस 57. भाजपा 44 सीटों पर आगे
  • 8:25 : ताजा रूझान : कांग्रेस 49 भाजपा 42 सीटों पर आगे
  • 8:22 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव : 74/224 में से भाजपा 36, कांग्रेस 40 सीटों, जेडीएस 9 सीटों पर आगे
  • 8:20 : ताजा रूझान : कांग्रेस 27 भाजपा 31 और जेडीएस 6 सीटों पर आगे
  • 8:06 : ताजा रुझान में भाजपा 17 और कांग्रेस 15 सीटों पर आगे
  • 8:05 : भाजपा 15 और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे
  • 8:04 : मतगणना शुरू, कांग्रेस एक सीट पर आगे
  • 7:42 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में आने शुरू होंगे
  • 7:21 : राज्य में आज सुबह 8 बजे से होगी 224 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना
  • 7:18 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से पहले सट्टा बाजार में चल रही है कांग्रेस की हवा
  • 7:17 : मतगणना केंद्रों के अंदर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
  • 7:15 : कर्नाटक विस चुनाव में BJP या कांग्रेस और या फिर JDS बनेगी किंगमेकर, फैसला आज

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज

किस पार्टी का भाग्य खुलेगा, इसको जानने के लिए आज कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो रही है। ताजा अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election result) के नतीजे आज आ रहे हैं। 10 मई को राज्य की 224 सीटों पर 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मतगणना राज्य भर के 36 केंद्रों में सुबह 8 बजे शुरू होगी और चुनाव अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि राज्य के भावी राजनीतिक परिदृश्य की तस्वीर दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगी।

कर्नाटक के इस चुनाव में कई दिग्गज मैदान में उतरे हुए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिग्गांव सीट से मैदान में हैं। पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया वरुणा से, डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से, जेडीएस नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी चन्नापटना सीट से मैदान में हैं। पूर्व सीएम और सीनियर बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपने पिता की शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस में आए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से फिर मैदान में हैं।

बता दें कि इससे पहले, 2018 के विधानसभा चुनाव में BJP को 104, कांग्रेस को 78 और जनता दल सेक्युलर को 37 सीटों पर जीत मिली थी।


समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment