Karnataka Election: ढोल नगाड़े, फूलों की बारिश... बेंगलुरु में PM मोदी का 10 किमी लंबा रोड शो
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी रविवार को लगातार दूसरे दिन बेंगलुरु में मेगा रोड शो कर रहे हैं।
![]() बेंगलुरु में पीएम मोदी का 10 किमी लंबा रोड शो |
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े सूत्रों के अनुसार, थिप्पसंद्र में केंपेगौड़ा की प्रतिमा से ट्रिनिटी सर्कल तक निकाले जा रहे इस रोड शो के डेढ़ घंटे में समाप्त होने की उम्मीद है।
#WATCH कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में रोड शो किया। वे केम्पेगौड़ा स्टैच्यू से ट्रनिटी सर्कल तक रोड शो करेंगे।#KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/yN75mVtplG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2023
सूत्रों के मुताबिक, रोड शो की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री ने केंपेगौड़ा (बेंगलुरु के संस्थापक) की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सूत्रों ने बताया कि यह रोड शो पांच विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।
#WATCH कर्नाटक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में रोड शो करेंगे। रोड शो से पहले तैयारियां की गई हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2023
(वीडियो KFC12TH मेन रोड इंदिरा नगर से है।)#KarnatakaElection2023 pic.twitter.com/Yk4z2kTxyK
रोड शो के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए वाहन में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पी सी मोहन भी सवार हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूरे मार्ग पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जिनमें रोड शो को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराए जाने के लिए सड़कों पर अवरोधक लगाए जाना शामिल है। सड़कों के किनारे हजारों की संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।
पूरे मार्ग में भाजपा के झंडे लगाए गए हैं और पार्टी समर्थकों ने केसरिया रंग की शॉल व टोपी पहन रखी है, जिससे पूरा मार्ग केसरिया रंग से रंगा प्रतीत हो रहा है।
भाजपा ने रविवार को होने जा रही राष्ट्रीय प्रात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को मोदी के दो दिवसीय रोड शो के कार्यक्रम में बदलाव किया था।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को बेंगलुरु में एक रोड शो किया था और बागलकोट जिले के बादामी और हावेरी में रैलियों को संबोधित किया था।
| Tweet![]() |