Jalandhar Bypoll: CM केजरीवाल और CM मान ने जनसभा को किया संबोधित
10 मई को होने वाले जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में क्षेत्र के लोगों से वोट करने की अपील की।
![]() पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान |
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह चुनाव न तो सरकार बदलने वाला है और न ही सरकार बनाने वाला है, लेकिन आप को वोट देने से इतिहास रचा जाएगा।
यह उपचुनाव जालंधर की जनता के लिए इतिहास रचने का अवसर है... संगरूर के बाद आम आदमी पार्टी को अगर किसी ने संसद में भेजा तो जालंधर की क्रांतिकारी जनता ने भेजा... क्रांति की बारी जालंधर की है
उन्होंने कहा कि मैंने संसद में 2014-22 से लोगों के मुद्दों को उठाया, फिर आपने मुझे अपना मुख्यमंत्री चुना। अब आपको बस इतना करना है कि आप उम्मीदवार को वोट देना है, मैं सुशील रिंकू को सिखाऊंगा कि कैसे लोगों के मुद्दों को उठाना है और पंजाब के कामों को कैसे करना है।
ਜਲੰਧਰ ਵਾਲਿਓਂ ਤੁਸੀਂ ਸਾਨੂੰ ਮਾਣ ਬਖ਼ਸ਼ੋ, ਤੁਹਾਡੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਉਂਗਲਾਂ ‘ਤੇ ਗਿਣੀਆਂ ਪਈਆਂ ਨੇ ਸਾਰੀਆਂ ਹੱਲ ਕਰ ਦੇਵਾਂਗੇ…ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਕਹਿਣੈ ਕਿ ਇਕੱਠੇ ਹੋਕੇ ਚੋਣ ਲੜੀਏ ਤੇ ਜਿੱਤਕੇ ਦੋਆਬੇ ‘ਚ ਐੱਮ.ਪੀ ਵਾਲਾ ਝੰਡਾ ਲਹਿਰਾਈਏ…ਇਨਕਲਾਬ ਜ਼ਿੰਦਾਬਾਦ! pic.twitter.com/zVDjYJcpTV
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 20, 2023
मान ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म किया है और भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
मान ने कहा कि जालंधर उपचुनाव में जीत आप सरकार को प्रोत्साहित करेगी और हम पंजाब को फिर से 'रंगला' बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
| Tweet![]() |