राष्ट्रपति मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट से भरी उड़ान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पहुंची है। द्रौपदी मुर्मू 6 अप्रैल से असम के दौरे पर हैं। जहां से उन्होने सुखोई 30 MKI लड़ाकू विमान से उड़ान भरी।
![]() राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फाइटर जेट सुखोई से उड़ान भरी |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बाद सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरने वाली दुनिया की दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं।
बता दें कि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी।
#WATCH असम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। pic.twitter.com/e6LSXfFvaR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2023
असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन राष्ट्रपति मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
#WATCH राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति मुर्मू आज सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरेंगी। pic.twitter.com/JDYsyeTzY4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2023
द्रौपदी मुर्मू के असम दौरे का आज आखिरी दिन है। द्रौपदी मुर्मू 6 अप्रैल से असम के दौरे पर हैं। आज उनके असम दौरे का आखिरी दिन है।
| Tweet![]() |