केरल: कोझिकोड में चलती ट्रेन में युवक ने यात्रियों पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, 3 लोगों की मौत
केरल के कोझिकोड में चलती ट्रेन में एक युवक ने यात्रियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई।
![]() |
कोझिकोड जिले में एलाथुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग लगने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई। मौके पर फोरेंसिक विशेषज्ञ मौजूद हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
केरल: कोझिकोड जिले में एलाथुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में आग लगने से 3 लोगों की मृत्यु हो गई। मौके पर फोरेंसिक विशेषज्ञ मौजूद हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। pic.twitter.com/FDG5G5ZG3W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2023
अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।
पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार यह घटना अलप्पुझा-कन्नूर मुख्य कार्यकारी एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई।
जब एक अज्ञात युवक ने सहयात्री पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर आग लगा दी थी। 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है आरोपी फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
| Tweet![]() |