| ||||
अब आंतरिक कलह खत्म कर कांग्रेस को फिर से मजबूत करेंगे सिद्धू | ||||
![]() | |
|
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू रोड रेज मामले में एक साल की सजा को पूरा करके आज रिहा हो गए है। अच्छे आचरण के कारण सिद्धू की रिहाई पटियाला जेल ने समय से 45 दिन पहले की।
सिद्धू की रिहाई से एक दिन पहले यानि शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह दूलो, लाल सिंह, मोहिंदर केपी और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा सिद्धू से पटियाला जेल में मुलाकात की थी। आज उनकी रिहाई के समय उनके समर्थक नेताओं ने जोर-शोर से उनका स्वागत किया। पटियाला सेंट्रल जेल के बाहर पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान शमशेर सिंह दूलो लाल सिंह और मोहिंदर सिंह केपी के साथ-साथ अमृतसर से सांसद गुरजीत औजला, पूर्व विधायक हरदयाल कंबोज ,अश्विनी सेखड़ी भी पहुंचे।
जेल से बाहर आने के बाद सिद्धू का क्या रुख रहेगा
कांग्रेस में नवजोत सिद्धू के समर्थक जहां उनकी रिहाई से खुश है वहीं कई नेताओं को उनकी आजादी रास नहीं आ रही है। वह सिद्धू को अपने एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में देख रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस में आने के बाद सिद्धू ने सबसे ज्यादा टक्कर अपनी ही पार्टी से ली है। सिद्धू पहले कैप्टन के खिलाफ लड़े और बाद में वह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लड़ते रहे। जिसका सीधा फायदा आम आदमी पार्टी को मिला।
वहीं सिद्धू से मुलाकात के उपरांत प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि सब कुछ अच्छा ही होगा। सिद्धू ने भरोसा दिलाया है कि वह कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।
अब देखना होगा कि क्या सिद्धू जेल से बाहर आने के बाद अपने स्वाभाव में बदलाव करते हैं?
|