भाजपा शासन के दौरान कर्नाटक में हिंदुओं की सबसे ज्यादा हत्याएं हुईं : सिद्धारमैया

Last Updated 07 Feb 2023 04:28:08 PM IST

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है।


दिग्गज कांग्रेस नेता सिद्धारमैया (फाइल फोटो)

पूर्व सीएम ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भाजपा के कार्यकाल में सबसे ज्यादा हिंदुओं की हत्याएं की गई हैं। उन्होंने कहा, हमारे कार्यकाल में न केवल हिंदू, बल्कि अल्पसंख्यकों को भी मारा गया। वे सभी अलग-अलग कारणों से मारे गए। कांग्रेस के दौरान हिंदुओं की हत्या आरएसएस और भाजपा के कारण हुई।

जब परेश मेस्ता की संदेहास्पद मौत हुई तो भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था। सिद्धारमैया ने सवाल किया, बाद में क्या हुआ? सीबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि परेश मेस्ता की आकस्मिक मृत्यु हुई।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं। उनका काम झूठ फैलाना है। मैं हिंदू हूं। मैंने हिंदू धर्म के बारे में बात नहीं की है और मैंने इसका विरोध भी नहीं किया है। हिंसा के लिए उकसावे को धर्म के दायरे में लाना ठीक नहीं है। भाजपा का मकसद सौहार्द बिगाड़ना है।

सीटी रवि के बयान कांग्रेस पाकिस्तान से चुनाव लड़कर केवल 150 सीटें जीत सकती है, पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम ने सवाल किया, क्या कर्नाटक पाकिस्तान में है? या भारत में? चुनाव कर्नाटक में हो रहे हैं या पाकिस्तान में? क्यों फालतू की बातें करते हो?

आईएएनएस
कलबुरगी (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment