श्रीनगर में माइनस 5.8 डिग्री तक नीचे पहुंचा तापमान, कश्मीर घाटी में क्रिसमस पर नहीं हुई बर्फबारी
Last Updated 25 Dec 2022 10:32:14 AM IST
श्रीनगर में रविवार को मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात शून्य से 5.8 डिग्री नीचे दर्ज की गई, क्योंकि इस साल कश्मीर घाटी में क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं हुई।
![]() श्रीनगर में माइनस 5.8 डिग्री तक नीचे पहुंचा तापमान |
मौसम विभाग ने कहा है, श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान माइनस 5.8 के साथ इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मुख्य रूप से साफ आसमान के साथ ठंडा, शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8, पहलगाम में शून्य से सात और गुलमर्ग में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 और लेह में माइनस 14.5 रहा।
जम्मू में 4.1, कटरा में 5.8, बटोटे में 0.6, बनिहाल में माइनस 0.3 और भद्रवाह में माइनस 1 न्यूनतम तापमान रहा।
| Tweet![]() |