26/11 हमला: मुंबई आतंकवादी हमलों में मारे गए शहीदों को महाराष्ट्र सरकार ने दी श्रद्धांजलि

Last Updated 26 Nov 2022 11:07:38 AM IST

महाराष्ट्र सरकार ने 14 साल पहले दुनिया को हिलाकर रख देने वाले 26/11 के आतंकवादी हमलों में मारे गए 166 शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


राज्यपाल ने दक्षिण मुंबई स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री दीपक केसरकर, मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव, राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, होटल ताजमहल एंड पैलेस, होटल ट्राइडेंट-ओबेरॉय, नरीमन हाउस, कामा अस्पताल और अन्य स्थानों पर इसी तरह के सम्मान समारोह आयोजित किए गए।

उल्लेखनीय है कि 10 पाकिस्तानी आतंकवादी 26 नवंबर, 2008 को समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे और उनके हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 मारे गए थे तथा कई अन्य लोग घायल हुए थे। इसके अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था।

26 नवंबर, 2008 की देर शाम को 10 पाकिस्तानी आतंकवादी अगले 60 घंटों के लिए 5 वर्ग किलोमीटर के एक छोटे से दायरे में कई स्थानों पर तबाही मचाने के लिए अरब सागर मार्ग से मुंबई में घुस आए।

विदेशियों और सुरक्षा कर्मियों सहित 166 लोग मारे गए। वहीं, भारी हथियारों से लैस 9 उपद्रवियों का मौत के घाट उतारा गया।

बंदूकधारी अजमल आमिर कसाब एकमात्र आतंकवादी था, जिसे 27 नवंबर की सुबह जिंदा पकड़ा गया था। उसे 21 नवंबर, 2012 को फांसी दे दी गई।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment