गुजरात चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र के लिए करोड़ो लोगों से सुझाव

Last Updated 08 Nov 2022 06:29:43 PM IST

भाजपा आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी एक करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य पूरा करने में जुटी है। इसके लिए वह चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांग रही है।


गुजरात चुनाव: भाजपा का घोषणा पत्र के लिए करोड़ो लोगों से सुझाव

पार्टी ने 5 नवंबर को 'अग्रसर गुजरात' (गुजरात में अग्रणी) अभियान शुरू किया था। बीजेपी के एक शीर्ष सूत्र ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, हम गुजरात के कम से कम 1 करोड़ लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य बना रहे हैं। हम समाज के हर वर्ग तक पहुंचेंगे और उनका सुझाव लेंगे।

पहली बार के मतदाताओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से टाउनहॉल का आयोजन किया जाएगा।

मंत्री सभी वर्ग के लोगों की इच्छाओं को जानने के लिए 'आकांशा पेटी' (विश बॉक्स) भी लेकर जाएंगे।

आउटरीच कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सूरत के कामकाजी पेशेवरों से मिलेंगे, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे सूरत में रेहड़ी-पटरी वालों और अंकलेश्वर में औद्योगिक श्रमिकों से मिलेंगे।

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या अहमदाबाद में पहली बार वोटर्स से मिलेंगे। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा मीडिया प्रोफेशनल्स से मुलाकात करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, पुरुषोत्तम रूपाला और अन्य नेता भी आउटरीच कार्यक्रम में भाग लेंगे।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment