Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 56वां दिन, एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने की राहुल संग पदयात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बुधवार को एक बार फिर हैदराबाद से शुरू हुई। अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता पूजा भट्ट कुछ समय के लिए कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई।
![]() एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने राहुल गांधी संग पदयात्रा की |
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बुधवार को 28 किलोमीटर का सफर तय करने की उम्मीद है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल बुधवार की यात्रा समाप्त करने से पहले मुथंगी में एक बैठक में शामिल होंगे। राज्य में भारत जोड़ो यात्रा का यह आठवां दिन है।
एक्ट्रेस-फिल्ममेकर पूजा भट्ट बुधवार को कुछ समय के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। बोवेनपल्ली में रात्रि विश्राम के बाद बालानगर से रैली शुरू करने के बाद पूजा भट्ट कांग्रेस सांसद के साथ कुछ दूर चलीं।
#WATCH कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 56वें दिन की शुरूआत आज सुबह तेलंगाना के हैदराबाद शहर से की। यात्रा में अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता पूजा भट्ट भी कुछ समय के लिए शामिल हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2022
(सौजन्य: AICC) pic.twitter.com/h2ivTpgSKm
रैली मिड-डे ब्रेक के लिए मदीनागुडा के हफीजपेट के एक होटल में रुकेगी।
पदयात्रा शाम को भेल बस स्टैंड से फिर से शुरू होगी। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोवेनपल्ली में यात्रियों से बातचीत की।
खड़गे ने ट्वीट किया, वे भी राहुल गांधी के साथ 3500 किलोमीटर चल रहे हैं और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। यात्रा एक मूक क्रांति ला रही है जो राजनीतिक परिदृश्य को बदल देगी।
हैदराबाद में लगातार दूसरे दिन पैदल मार्च जारी रहा।
कार्यकताओं व समर्थकों की भारी भीड़ के बीच राहुल ने मंगलवार को हैदराबाद के प्रतिष्ठित चारमीनार के सामने राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। उनके पिता एवं तत्कालीन पार्टी प्रमुख राजीव गांधी ने करीब 32 साल पहले इसी स्थान से ‘सद्भावना यात्रा’ शुरू की थी।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले राज्य में कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। तेलंगाना में यह 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा चार नवंबर को एक दिन का विराम लेगी।
केरल के वायनाड से सांसद राहुल राज्य में पदयात्रा के दौरान कई बुद्धिजीवियों, विभिन्न समुदायों के नेताओं, खेल, व्यवसाय और मनोरंजन क्षेत्र की कई हस्तियों से मुलाकात करेंगे।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।
यात्रा पिछले सप्ताह तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजरी।
कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है।
| Tweet![]() |