हिमाचल के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, 7 पर्यटकों की मौत, 10 घायल
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सड़क दुर्घटना में सात पर्यटकों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी।
![]() कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 10 घायल |
पर्यटक, मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश से आए थे। वे एक टेंपो में सवार थे, जो रविवार रात जालोरी र्दे के पास सड़क से फिसल कर पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया।
अधिकांश घायलों को राज्य की राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर कुल्लू शहर के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
दोनों हादसों के शिकार लोगों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से निकालने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बंजार घाटी के घियागी इलाके में NH-305 पर कल रात 8:30 बजे एक पर्यटक वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। 5 घायलों को जोनल अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है और 5 का इलाज बंजार में एक अस्पताल में चल रहा है: गुरदेव सिंह, SP, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश pic.twitter.com/11Uio0rHrL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2022
अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही इलाके के लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था।
| Tweet![]() |