असम में एक और पीएफआई नेता गिरफ्तार

Last Updated 23 Sep 2022 05:56:45 PM IST

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक अन्य नेता को शुक्रवार को असम में गिरफ्तार किया गया, इसकी जानकारी पुलिस ने दी है।


व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल में पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य मिनारुल शेख के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि, शेख को बाद में गुवाहाटी की एक अदालत में राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य बजरुल करीम और बराक घाटी जिला समिति पीएफआई के महासचिव के साथ पेश किया जाएगा, जिन्हें गुरुवार को करीमगंज जिले में गिरफ्तार किया गया था।

असम में विभिन्न आरोपों में पीएफआई के कुल 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

कामरूप, बारपेटा, बक्सा, करीमगंज और नगांव जिलों में सिलसिलेवार छापेमारी में गुरुवार को गिरफ्तार किए गए नौ पीएफआई नेताओं को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, अब तक गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से एक लिंकमैन था जबकि बाकी पीएफआई के सदस्य थे।

आईएएनएस
गुवाहाटी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment