सीएम शिंदे ने मुंबई के हाईवे पर जलती कार देखकर रोका काफिला, लिया स्थिति का जायजा

Last Updated 13 Sep 2022 11:34:14 AM IST

मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर मंगलवार तड़के एक लग्जरी कार में आग लग गई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काफिला उस वक्त घटनास्थल से ही गुजर रहा था, कार सवार की मदद करने के लिए रुके।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विले पार्ले इलाके में राजमार्ग पर हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह राजमार्ग मुंबई में एक प्रमुख सड़क मार्ग है।

दमकल विभाग को दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया
गया।

मुख्यमंत्री शिंदे का काफिला उस वक्त विपरीत सड़क से गुजर रहा था। वह घटना को देखकर कार यात्री की मदद के लिए रुके।

सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री शिंदे कार चालक से बात करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने ड्राइवर का नाम पूछा, जिसने अपना नाम विक्रांत शिंदे बताया।

मुख्यमंत्री ने व्यक्ति को कहा कि जीवन बहुत महत्वपूर्ण है । उन्होंने उसे जल रही कार के पास नहीं जाने के लिए कहा तथा वहां से जाने से पहले व्यक्ति को मदद का आश्वासन भी दिया।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment