त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा, 5 बजे होगी विधायक दल की बैठक

Last Updated 14 May 2022 05:01:43 PM IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को दोपहर राज्यपाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (फाइल फोटो)

नए नेता के चयन के लिए शनिवार को शाम 5 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद नए नेता के नाम का ऐलान किया जाएगा। विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, विनोद तावड़े और त्रिपुरा के प्रभारी विनोद सोनकर अगरतला पहुंच गए हैं।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली/ अगरतला


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment