पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को कहा अलविदा, भाजपा ने किया कटाक्ष

Last Updated 14 May 2022 03:36:25 PM IST

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने शनिवार को ऑनलाइन मीडिया प्लेटफार्म पर आकर पार्टी को गुड बाय बोल दिया है। राहुल गांधी को नसीहत के बीच कांग्रेस के अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।


सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया है

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस राजस्थान के उदयपुर में चिंतन बैठक कर रही है। कांग्रेस ने अपने भविष्य की दशा और दिशा को सुधारने के लिए अपने दिग्गज नेताओं को अलग-अलग समूहों में बांट कर विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श करने का जिम्मा सौंपा हुआ है। लेकिन इसी बीच पार्टी के लिए पंजाब से एक बुरी खबर आ गई। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने फेसबुक पर ही पार्टी और पार्टी के कुछ नेताओं की आलोचना करते हुए कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

उन आरोपों पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि, थैंक्यू सुनील, अपने जो कुछ कहा है उसपर बस इतना ही कहूंगा कि कांग्रेस का साधरण कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ कर जाएगा तो तकलीफ होती है।

दरअसल सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि, उनको चापलूसों से सावधान रहते हुए पार्टी की कमान अपने हाथों में लेने की नसीहत दी है।

इसके अलावा जाखड़ ने पंजाब प्रभारी रहे हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि, वो उत्तराखंड में कांग्रेस को डुबो कर आए थे, पंजाब में भी उन्होंने कांग्रेस को डुबो दिया है।

उनके इस बयान के बाद हरीश रावत ने कहा कि, थैंक्यू सुनील, अपने जो कुछ कहा है उसपर बस इतना ही कहूंगा कि कांग्रेस का साधरण कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़ कर जाएगा तो तकलीफ होती है। पार्टी ने उन्हें सीएलपी लीडर बनाया अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जब परीक्षा का समय था उस समय में छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान के पास उनकी जानकारी है।

सुनील जाखड़ ने कुछ समय पहले ही अपने ट्विटर बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया था। जाखड़ कांग्रेस से काफी समय से नराज चल रहे हैं, हाल ही में पार्टी ने उनके खिलाफ कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कार्रवाई की थी।

कांग्रेस के इतने महत्वपूर्ण चिंतन बैठक के दौरान पार्टी के एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कांग्रेस छोड़ने के ऐलान ने भाजपा को कांग्रेस पर कटाक्ष करने का एक और मौका दे दिया है। भाजपा इसे एक अद्भुत संयोग बताते हुए देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए नजर आ रही है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस की इस हालत पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया कि, इधर उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर चल रहा है उधर पंजाब से कद्दावर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने पार्टी छोड़ी। वाह क्या संयोग है!

सुनील जाखड़ ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व चापलूसों से घिरा हुआ है। इसी कारण कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। उन्होंने पार्टी अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पंजाब को बख्श देने की अपील की है। कांग्रेस के चिंतन शिविर पर जाखड़ ने कहा कि मुझे कांग्रेस की हालत पर तरस आ रहा है। ये चिंतन शिविर सिर्फ एक फॉर्मेलिटी है, उससे ज्यादा कुछ नहीं। सुनील जाखड़ इस दौरान पार्टी नेता अंबिका सोनी पर कडा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सोनी ने हिंदुओं को बदनाम किया है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment