कर्नाटक के तुमकुर जिले में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से आठ लोगों की मौत, 20 घायल
Last Updated 19 Mar 2022 01:07:22 PM IST
कर्नाटक के तुमकुरु जिले के पावागड़ा शहर के पास पलावल्ली कट्टे गांव में शनिवार को एक निजी बस के पलट जाने से 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
|
पुलिस के अनुसार, कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं।
निजी बस पावागड़ा से वाई.एन. होसाकोटे कस्बे की ओर जा रही थी। ये दुर्घटना उस समय हुई जब वाहन के चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया।
घायलों को तुमकुरु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पावागड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही से वाहन चलाना है।
पुलिस के मुताबिक एसवीटी ट्रेवल्स की बस में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। मृतकों के शव सड़क पर पड़े दिखाई दिए।
| Tweet |