विधानसभा चुनाव : पंजाब में 67.53 फीसद मतदान

Last Updated 20 Feb 2022 11:31:17 PM IST

पंजाब में रविवार को 117 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में बहुकोणीय मुकाबले में कुल मतदान लगभग 67.53 प्रतिशत रहा। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


विधानसभा चुनाव : पंजाब में 67.53 फीसद मतदान

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए 67 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। राज्य में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य पुलिसकर्मियों के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कुल 700 कंपनियों को तैनात किया गया था।

कुल 1,304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 93 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। मानसा में सबसे अधिक 77.21 प्रतिशत, जबकि मलेरकोटला में 72.84 प्रतिशत मतदान हुआ।

फाजिल्का में 73.59 फीसद, संगरूर में 73.82 फीसद और मुक्तसर में 75.94 फीसद मतदान हुआ। अमृतसर में 61.95 प्रतिशत मतदान हुआ, मोहाली में 53.10 फीसदी, कपूरथला में 67.87, लुधियाना में 61.79 और जालंधर में 64.29 फीसद मतदान हुआ।

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने अपनी मां से उनके पैतृक स्थान पर मुलाकात की।

सोहना-मोहना के नाम से जाने जाने वाले जुड़वा भाइयों सोहन सिंह और मोहन सिंह ने अमृतसर में अपने अलग-अलग वोट डाले। इन दोनों भाइयों के शरीर आपस में जुड़े हुए हैं।

राज्य में सुबह मतदान करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, राज्य के मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, परगट सिंह और विजय इंदर सिंगला, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अिनी शर्मा शामिल थे।

 

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment