हरियाणा में मिट्टी का टीला ढहने से 4 लड़कियों की दबकर मौत, एक घायल

Last Updated 11 Jan 2022 10:33:10 AM IST

हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव में सोमवार को मिट्टी का एक बड़ा टीला ढहने से चार लड़कियों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।


पुलिस ने बताया कि जिले के टौरू उपमंडल के कांगरका गांव की सभी लड़कियां अपने घरों के लिए मिट्टी खोदने गई थीं, तभी उन पर मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा गिर गया।

पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों ने किसी तरह लड़कियों को ढेर से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि बचाए जाने से पहले चार लड़कियों की दम घुटने से मौत हो गई थी, लेकिन उनमें से एक घायल होने के बावजूद खुद बाहर निकलने में सफल रही और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं, जबकि मृतक के परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है और इसे दुर्घटना माना है। पुलिस ने मृतकों की पहचान वकीला (19), तस्लीमा (11), जानिस्ता (17) और गुलफ्शा (9) और घायल की पहचान सोफिया (8) के रूप में की है।

भाषा
नूंह (हरियाणा)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment