सुप्रिया सुले, 2 मंत्री और विधायक पॉजिटिव

Last Updated 30 Dec 2021 03:26:15 AM IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले, राज्य के दो मंत्री और एक विधायक सहित महाराष्ट्र के कई नेताओं में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।


सुप्रिया सुले, 2 मंत्री और विधायक पॉजिटिव

सुले ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की।

उनके पति सदानंद सुले ने भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन उन सभी लोगों से अपना परीक्षण करवाने का आग्रह किया, जो उनके संपर्क में आए थे।

अन्य प्रभावित मंत्रियों में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रो. वर्षा गायकवाड़, जो दूसरी बार पीड़ित हैं और आदिवासी विकास मंत्री के.सी. पड़वी शामिल हैं।

नागपुर से विपक्षी भाजपा के विधायक समीर डी. मेघे भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment