मुंबई : महाराष्ट्र नगर स्लम में एक मंजिला इमारत के गिरने से 9 घायल
Last Updated 09 Nov 2021 12:09:00 PM IST
बीएमसी आपदा नियंत्रण ने मंगलवार को यहां बताया कि दक्षिण-पूर्वी मुंबई के एंटोप हिल इलाके में जय महाराष्ट्र नगर के स्लम में एक मंजिला मकान गिरने से कम से कम नौ लोग घायल हो गए।
![]() एक मंजिला इमारत के गिरने से 9 घायल (प्रतिकात्मक फोटो) |
यह घटना सुबह करीब 8.45 बजे हुई जब एक मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिससे कई निवासी फंस गए।
दमकल की चार गाड़ियों और स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे नौ लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया।
घायलों में सात का सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि दो अन्य का अन्यत्र निजी इलाज चल रहा है।
बीएमसी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त ढांचे के मलबे में फंसे अन्य पीड़ितों का पता लगाने के लिए काम किया जा रहा है।
| Tweet![]() |