महाराष्ट्र के अस्पताल में लगी आग में 11 लोगों की मौत की पुष्टि, जांच के आदेश

Last Updated 06 Nov 2021 01:40:16 PM IST

अहमदनगर सिविल अस्पताल के आईसीयू में शनिवार को भाई-दूज पर्व के दिन आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, जहां ज्यादातर कोविड रोगी भर्ती थे।


महाराष्ट्र के अस्पताल में लगी आग में 11 लोगों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि इस भीषण आगजनी में छह अन्य गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अहमदनगर पुलिस नियंत्रण के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां रवाना हो गई हैं, जो आसपास के अन्य वार्ड में भी फैल गई है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से अस्पताल के अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर कई मरीजों को पड़ोसी वाडरें से स्थानांतरित करने में कामयाबी हासिल की है।

घटना के समय, आईसीयू में कम से कम 20 मरीजों का इलाज चल रहा था और चिंतित परिजन अपने प्रियजनों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

हालांकि, दोपहर 1 बजे के आसपास भीषण आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आग ने पूरे आईसीयू को मलबे के ढेर में बदल दिया है और मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

पुलिस, जिला और दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव एवं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ऐजेंसी
अहमदनगर (महाराष्ट्र)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment