वडोदरा में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव
Last Updated 18 Mar 2021 03:47:01 PM IST
गुजरात में वडोदरा जिले के सावली क्षेा में गुरुवार को प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिले।
![]() वडोदरा में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव |
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पीलोल गांव के निकट एक खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके प्रेमी-प्रेमिका के शव पेड़ से नीचे उतारे गए।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मृतकों की पहचान पीलोल निवासी केतन परमार (35) और इंटोली निवासी मनीषा बेन परमार (23) के रूप में हुयी है। दोनों जीजा-साली थे और केतन के खेत में साथ में ही रहते थे।
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
| Tweet![]() |