डल झील में डूबी भाजपा कार्यकर्ताओं की नाव

Last Updated 14 Dec 2020 01:54:32 AM IST

श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील में रविवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं और कुछ पत्रकारों को लेकर लौट रही एक नाव डूब गई।


डल झील में डूबी भाजपा कार्यकर्ताओं की नाव

यह सभी जम्मू-कश्मीर में हो रहे जिला विकास परिषद (डीडीसी) के मद्देनजर एक चुनावी रैली से लौट रहे थे।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में चुनावी रैली कर लौट रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं वाली नौकाओं में एक नाव डल झील के घाट नंबर 17 पर डूब गई। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भाजपा कार्यकार्ताओं समेत पत्रकारों को सुरक्षित बचा लिया।

हालांकि, पत्रकारों के कैमरे इस घटना में नष्ट हो गए। सूत्रों के मुताबिक चुनावी रैली में ठाकुर के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और भाजपा के प्रदेश प्रभारी तरुण चुग भी मौजूद रहे।

वार्ता
श्रीनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment