हरियाणा में बदले 4 जेल सुपरिटेंडेंट 29 डिप्टी सुपरिटेंडेंट : चौटाला
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से प्रदेश की विभिन्न जेलों में लंबे समय से तैनात रहे जेल सुपरिटेंडेंट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट्स को बदलते हुए जेल प्रशासन में पारदर्शिता लाने की कोशिश की है।
![]() हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला |
प्रदेश के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बताया कि विभिन्न जेलों में कुछ सुपरिटेंडेंट व डिप्टी तीन वर्षो से ज्यादा समय से टिके हुए थे तथा कुछ के खिलाफ आला जेल अधिकारियों के पास शिकायतें भी आती रही थीं। ऐसे में साफ सुथरी व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक आधार पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मंजूरी के बाद ही ट्रांसफर किए गए हैं। आदेशों के अनुसार जिन 4 सुपरिटेंडेंट्स को बदला गया है। उनमें डा. संजय सिंह को कुरूक्षेत्र जिला जेल से कैथल जेल, रतन सिंह को कैथल से कुरूक्षेत्र, सुरिंदर सिंह दलाल को सेंट्रल जेल हिसार से झज्जर जिला जेल तथा दयानंद को झज्जर से सेंट्रल जेल हिसार भेजा गया है। वहीं कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला से मिलने उनकी सरकारी कोठी में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ खली पहुंचे, जहां उनके साथ अनिल भाटिया भी मौजूद रहे। खली ने काफी देर तक अपनी रेसलिंग एकेडमी के बारे में मंत्री से चर्चा की।
बातचीत के बाद जेल मंत्री ने बताया कि डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट्स में संजय बांगड़ को करनाल से अंबाला, राकेश कुमार को जींद से अंबाला, सत्यपाल सिंह को हिसार में ही दूसरी शाखा में, वरूण कुमार को सिरसा से हिसार, राजेश कुमार को हिसार में जेल की एक से दूसरी शाखा में, राजेंद्र सिंह को यमुना नगर से हिसार, राय साहब और नरेश कुमार को हिसार से भिवानी अलग अलग शाखाओं में, रामचंद्र को सोनीपत से फरीदाबाद, रोहन सिंह हुड्डा को फरीदाबाद में एक से दूसरे विंग में, विजेंद्र सिंह को गुरूग्राम से फरीदाबाद, अनिल को झज्जर से फरीदाबाद, चरण सिंह को पानीपत से गुरूग्राम, अमित को भिवानी से झज्जर, जंगशेर सिंह को हिसार से झज्जर, सचिन को फरीदाबाद से जींद, सैलाक्षी भारद्वाज को सिरसा से करनाल, अशोक कुमार को करनाल की एक से दूसरी शाखा में भेजा गया है। विवेक सांगवान को नारनौल से करनाल, भूपिंदर सिंह को अंबाला से पानीपत, जोगिंदर सिंह को पानीपत में एक से दूसरी शाखा में, संदीप कुमार को फरीदाबाद से रेवाड़ी, रमेश कुमार को फरीदाबाद से सिरसा, राम निवास को भिवानी से सोनीपत, अंकित मलिक को झज्जर से सोनीपत, विशाल छिब्बर को अंबाला से यमुनानगर, जसवंत सिंह को करनाल से यमुनानगर तथा डा. राजीव कुमार को यमुना नगर से पंचकूला जेल मुख्यालय में लगाया गया है। सस्पेंड चल रहे धर्मबीर सिंह को जेल मुख्यालय पंचकूला में लगाया गया है।
| Tweet![]() |