पश्चिम बंगाल में एक अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल, थिएटर
Last Updated 27 Sep 2020 01:00:26 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सभी सिनेमा हॉल, नृत्य-गायन और मैजिक शो एक अक्टूबर से शुरू करने की इजाजत दे दी है
ममता बनर्जी (फाइल फोटो) |
लेकिन इसमें 50 से ज्यादा प्रतिभागी शाामिल नहीं हो सकते। ममता बनर्जी ने शनिवार रात को ट्वीट किया कि, सामान्य स्थिति में लौटने के लिए जात्रा, नाटक, मैजिक शो, सिनेमा हॉल, संगीत नृत्य-गायन एक अक्टूबर से 50 प्रतिभागियों के साथ शुरू करने की इजाजत दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा ये इजाजत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और कोविड-19 से बचने के लिए दूसरी शर्तो के साथ दी जाएगी।
बता दें कि राज्य में सभी सिनेमा हॉल, थिएटर कोविड-19 के चलते मार्च में लगाए गए लॉकडाउन के कारण बंद कर दिए गए थे।
| Tweet |