जम्मू-कश्मीर: काजीगुंड में BJP नेता और सरपंच सज्जाद अहमद की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की
Last Updated 06 Aug 2020 11:07:35 AM IST
दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड के वेसू में गुरुवार को आतंकवादियों ने एक भाजपा सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी।
कश्मीर में BJP सरपंच की आतंकवादियों ने हत्या की (प्रतीकात्मक फोटो) |
सरपंच की पहचान सज्जाद अहमद खांडे के रूप में की गई है। आतंकवादियों के हमले के बाद वह गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
कश्मीर में राजनीतिक कार्यकतार्ओं और पंचायत के सदस्यों को आतंकवादी अपना निशाना बनाते चले आ रहे हैं।
पिछले महीने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोर जिले के लिए भाजपा नेता और पार्टी के एक पूर्व जिलाध्यक्ष वसीम बारी को आतंकवादियों ने मार दिया था।
| Tweet |