पुणे: एक परिवार के 4 सदस्य घर में फंदे से लटकते मिले

Last Updated 19 Jun 2020 11:55:29 AM IST

पुणे के सुखसागर नगर क्षेत्र में एक छोटे व्यवसायी का चार सदस्यीय परिवार, जिसमें पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं, उन्हें शुक्रवार की सुबह को अपने घर में फांसी पर लटका पाया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

मृतकों की पहचान अतुल शिंदे (33), उनकी पत्नी जया शिंदे (32), उनकी 3 वर्षीय बेटी और छह साल के बेटे के रूप में की गई है।

सूचना मिलने के बाद भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम आज सुबह घटनास्थल पर पहुंची, घर के अंदर पहुंचने पर उन्हें सामूहिक आत्महत्या की जानकारी मिली। परिवार के चारों सदस्य नायलॉन की रस्सी से लटके पाए गए।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है, वहीं घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिंदे छात्रों के लिए पहचान पत्र बनाने का एक छोटा व्यवसाय करता था, वहीं लॉकडाउन के कारण उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

आईएएनएस
पुणे


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment