महाराष्ट्र : आश्रम में घुसकर लूटने के बाद साधु की हत्या
Last Updated 25 May 2020 02:31:46 AM IST
महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक आश्रम में एक साधु को लूटने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र : आश्रम में घुसकर लूटने के बाद साधु की हत्या |
नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक विजयकुमार मागर ने कहा, ‘शनिवार देर रात कम से कम दो अज्ञात लोगों ने आश्रम में घुसकर शिवाचार्य निर्वाणरुद्र पशुपतिनाथ महाराज की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे उन्हेंं दिखना बंद हो गया।’
अपराधियों ने पीड़ित के बेडरूम से उनकी कार की चाबियों के अलावा 69,000 रुपए, उनका लैपटॉप और लगभग 1.50 लाख रुपए की कीमत के अन्य सामान लूट लिए। जब शिवाचार्य ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी।
| Tweet |