महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 26

Last Updated 15 Mar 2020 06:33:32 AM IST

महाराष्ट्र में सात और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 26 पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को यह जानकारी दी।


महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 26

उन्होंने बताया कि दो नए मामले मुंबई और अहमदनगर से सामने आए हैं। टोपे ने यहां राज्य विधानसभा के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘शुक्रवार को मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में चार लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अहमदनगर से एक और यवतमाल में दो मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 26 हो गई है।’ यवतमाल में संक्रमित पाए गए दो लोग हाल ही में दुबई से लौटे हैं।

शुक्रवार शाम तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 17 थी। दो और लोगों की जांच रिपोर्ट देर रात को आई। उनके संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में अब संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई। अहमदनगर शहर में रहने वाला व्यक्ति हाल ही में दुबई से लौटा था और उसमें कोरोना वायरस संक्रमण के जैसे ही लक्षण थे।’

उन्होंने बताया, ‘उसके खून के नमूने को जांच के लिए भेजा गया, जिसमें देर रात को संक्रमण की पुष्टि हुई।’ कोरोना के खतरे के मद्देनजर मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, नागपुर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड में 30 मार्च तक  थिएटरों, जिमखानों, स्विमिंग पूल और पाकरें को बंद करने का आदेश दिया। सरकार के फैसले के अनुसार, पुणे और पड़ोसी औद्योगिक शहर पिंपरी तथा चिंचवड में स्कूल तथा कॉलेज अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment